Latestराज्यराष्ट्रीय

राहुल गांधी बोले- MP में कांग्रेस जीतेगी, लिखकर देता हूं

भोपाल. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा में 9वीं प्रेस कॉन्फ्रेंस की। नई दिल्ली में उन्होंने मध्यप्रदेश का भी जिक्र किया। राहुल ने दावा करते हुए कहा- मैं आपको एक बात लिखकर देता हूं कि कांग्रेस मध्यप्रदेश के चुनाव को जीतेगी। भाजपा वहां दिखाई नहीं देगी। मध्यप्रदेश में तूफान आया हुआ है और वहां हर कोई जानता है कि भाजपा ने वहां पैसा देकर सरकार बनाई है। पूरा प्रदेश गुस्से में है। प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त का जिक्र किया
इससे पहले नवंबर में राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश में भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त का जिक्र किया था। उन्होंने खरगोन में कहा था- भाजपा ने मेरी छवि खराब करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। उन्होंने मेरी एक छवि बनाई है। लोग सोचते हैं कि यह मेरे लिए हानिकारक है, लेकिन वास्तव में यह मेरे लिए फायदेमंद है, क्योंकि सच्चाई मेरे साथ है। सत्य को छिपाया नहीं जा सकता। उन्होंने मेरी छवि खराब करने के लिए जितना पैसा खर्च किया है, उतनी ही ताकत मुझे दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *