ग्वालियर में बाघिन मीरा ने दिया तीन शावकों को जन्म
ग्वालियर. चिडि़याघर में बाघिन मीरा ने रात में तीन शावकों को जन्म दिया है। इनमें शावकों में दो का रंग सफेद है और एक का रंग पीला है। चिडि़याघर प्रबंधन के मुताबिक तीनों ही शावक व बाघिन मीरा स्वस्थ्य हैं। चिडि़याघर में खुशी दोगुनी हो गई है। खासबात यह है कि दो महीने के भीतर ही चिडि़या घर की दो बाघिनों ने शावकों को जन्म दिया है और सभी स्वस्थ्य हैं।
चिड़ियाघर में आज से सैलानी कर सकेंगे शावकों के दीदार
चिड़ियाघर में आज दोपहर 12 बजे से सैलानी 39 दिन के तीन टाइगर के शावकों का दीदार कर सकेंगे। इसके साथ ही सैलानी इन शावकों का नामकरण करने के लिए अपने पसंद के नाम का सुझाव भी चिड़ियाघर में दे सकेंगे। इसके बाद आपसी सहमति के आधार पर इन शावकों का नामकरण किया जाएगा। इस मौके पर महापौर डा. शोभा सिकरवार, सभापति मनोज सिंह तोमर और आयुक्त हर्ष सिंह मौजूद रहेंगे।
चिड़ियाघर में टाइगर दुर्गा ने गत 28 जून को इन शावकों को जन्म दिया था और अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर इन शावकों के लिंग की पहचान की गई थी। इनमें से दो मादा और एक नर शावक है। इसमें नर शावक का रंग सफेद तो वहीं मादा शावकों का रंग पीला है। वर्तमान में चिड़ियाघर में नौ टाइगर हैं। इनमें छह पीले और तीन सफेद टाइगर हैं। नौ में से चार टाइगर नर हैं और दो मादा हैं। चिड़ियाघर में टाइगर के जन्म के साथ ही सर्वाइल भी हो जाता है।

