LatestNewsराज्य

ग्वालियर में प्रॉपर्टी के रेट बढ़ने वाले हैं, अगले सप्ताह आएगी नई गाइडलाइन

ग्वालियर. शहर सहित जिले की 137 लोकेशन पर गाइडलाइन में बढोतरी के प्रस्ताव पर कोई आपत्ति नहीं आई है। इन लोकेशन पर औसतन बढोतरी 8 प्रतिशत है लेकिन लोकेशन के हिसाब से बढोतरी देखी जाए तो भाी भरकम बोझ आएगा। रजिस्ट्री पर 20 से 40 हजार रुपए का अतिरिक्त खर्च बढ जाएगा। जिा पंजीयन कार्यालय ने नई कलेक्टर गाइडलाइन का प्रस्ताव भोपाल भेज दिया है। 6 नवंबर को केंद्रय मूल्यांकन समिति की बैठक में इस पर मुहर लग सकती है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में नई गाइडलाइन लागू हो सकती है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के चलते गाइडलाइन में ज्यादा बढोतरी नहीं हो सकी थी। इसके चलते मिड टर्म गाइडलाइन बढाई गई है।
अधिक बिक्री वाली 137 लोकेशन
आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस से शहर सहित जिले की ऐसी लोकेशन चिह्नित की गई, जहां पर सबसे ज्यादा खरीद-बिक्री हो रही है। गाइडलाइन से अधिक पर रजिस्ट्री हो रही है। 137 लोकेशन का डेटा सामने आया था। जहां पर सबसे ज्यादा कॉलोनी विकसित हुई है। लोगों ने गाइडलाइन से ज्यादा पैसा दिया है। जिला मूल्यांकन समिति से गाइडलाइन पास होने के बाद दावे आपत्तियां मांगी थी, लेकिन किसी भी व्यक्ति या संगठन ने गाइडलाइन पर आपत्ति नहीं की। गाइडलाइन के प्रस्ताव को फाइनल कर भोपाल भेजा गया है।

आवासीय में इतनी की गई बढ़ोतरी

लोकेशन वर्तमान प्रस्तावित बढ़ोतरी फीसदी में
शताब्दीपुरम 16000 20000 25
डीडी नगर 25000 27000 08
भिंड रोड 32000 35000 09
विजयनगर 9000 12000 33
जीवाजी क्लब रोड 28000 35000 25
अलापुर 20000 25000 25
नेचर पार्क 50000 70000 40
ओहदपुर 24000 30000 25
मॉडल टाउन 22000 26000 18
ओथर कॉलोनी 6000 9000 50
एंजल हिल 20000 25000 25
सचिन तेंदुलकर मार्ग 40000 50000 25
कैलाश विहार 40000 50000 25
पटेल नगर 30000 35000 17

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *