LatestNewsराज्य

ट्रेन हादसा, पटरी से उतरे 4 डिब्बे, ये ट्रेनें भी हुईं प्रभावित

शहडोल. मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रविवार को बडा रेल हादसा होने से टल गया। यहां गिट्टी लोड बीओबी मालगाडी के 4 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस वजह से अप लाइन सहित थर्ड लाइन प्रभावित हो गई। बिलासपुर से चलकर कटनी की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें प्रभावित हुई। नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन बुढार स्टेशन में 2 घंटे से ज्यादा खडी रही। शहडोल एआरएम आरएस मोहंती ने घटना की जानकारी दी। एआरएम आरएस मोहंती ने बताया कि सुधार कार्य जारी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के शहडोल ट्रैक पोंडा नाला के पास की घटना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *