LatestNewsराज्य

ग्वालियर में छात्रा ने प्रिंसिपल पर लगाया झाड़ू-पोंछा करवाने का आरोप

ग्वालियर. शहर में 8 साल की छात्रा ने जनसुनवाई में स्कूल प्रिंसिपल पर उससे झाडू और पोंछा करवाने का आरोप लगाया है। पिता के साथ पहुंची चोथी क्लास की छात्रा का कहना है कि प्रिंसिपल का कहा नहीं मानने पर वे पीटती है। बची शासकीय प्राथमिक विद्यालय जेसी मिल्स में पढती है।
शहर के हजीरा के बिरला नगर की रहने वाली छात्रा ने अधिकारियों को बताया कि प्रिंसिपल पार्वती पचौरिया स्कूल के दूसरे बच्चों से भी झाडू और पोंछा और बर्तन साफ करवाती हैं। घर आकर मम्मी को बताया है। मम्मी ने पापा को स्कूल भेजा। इस पर प्रिंसिपल के बेटे और हस्बैंड आ गए। पापा को प्रिंसिपल के हस्बैंड ने चप्पल दिखाई, बेटे ने बेल्ट दिखाया।
बच्ची के पिता का कहना है कि उन्होंने स्कूल में बच्चों से काम कराने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई तो गलती स्वीकारने की जगह प्रिंसिपल ने उन्हें खरी – खोटी सुनाई। झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। बेटी को स्कूल से निकालने की बात कही। डीएसपी महिला अपराध किरण अहिरवार ने आवेदन को जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *