ग्वालियर में कोरोना से 4 की मौत, 83 नए संक्रमित
ग्वालियर. कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को भी इलाके दौरान 4 संक्रमितों ने दम तोड़ दिय। चारों वेंटिलेटर पर थे। अब तक ग्वालियर में 40 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके है। वहीं ग्वालियर-चंबल में 121 संक्रमित मिले है जिसमें ग्वालियर के 83, शिवपुरी 20, दतिया 9, श्योपुर 6 और मुरैना के 3 मरीज शामिल है वहीं ग्वालियर के 104 डिस्चार्ज हुए।
ग्वालियर में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। डबरा की 22 वर्षीय निशा की डिलेवरी हुई थी और वह दो दिन से वेंटिलेटर पर थी। नेहरू पार्क मुरैना निवासी 67 वर्षीय बैजनाथ 12 अगस्त को संक्रमित पाए थे। जीवाजीगंज ग्वालियर के 67 वर्षीय रमेशचन्द्र गुप्ता 5 अगस्त को संक्रमित निकले थे। इसके अलावा माधौगंज निवासी 60 वर्षीय वृद्ध अनीसा 12 अगस्त को संक्रमित हुई थी। इलाज के दौरान सोमवार को इन चारों की मौत हो गई।

