LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर चंबल में उत्तरी हवा की हुई एंट्री, 2 दिनों में तेजी से गिरेगा तापमान

ग्वालियर. उत्तर प्रदेश में बना चक्रवातीय घेार कमजो पडने के बाद हवा का रूख बदल गया है। उत्तर से आने वाली सर्द हवा की वजह से न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे रात में ठंडक बढ गई। सुबह क समय सर्दी का अहसास हो हा है। मौसम विभाग के अनुसार दीपावली तक तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की संभावना जताई है।
2 दिन बाद बढेगी ठंड
दरअसल हिमालय पर जल्दी बर्फबाी हो गई है। इस बर्फबारी का असर ग्वालियर चंबल के मौसम पर दिख रहा है। रात के तापमान में गिरावट आ रही है जिससे रात में ठंडक बढ गई। सुबह के समय गर्म कपडे पहनकर निकलना पड रहा है। वहीं दिन में मौसम सामान्य होने लगा है। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
सिंतबर के अंत में तेज गर्मी हो रही थी, जिससे रबी की फसल पर संकट था। अब रबी की फसलों के लिए मौसम अनुकूल हो गया है। सरसों सहित दलहन की फसलों के अंकुरण अच्छा होगा। बारिश की भी संभावना नहीं है, जिसकी वजह से धान को भी नुकसान नहीं आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *