ग्वालियर के ब्राह्मण परिवार ने पीएम मोदी को लिखा पत्र. इस्लाम अपनाने की चेतावनी दी, ब्राह्मण परिवार को पडोसी कभी मारपीट, धमकाना व एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देता है
ग्वालियर. ब्राह्मण परिवार के 25 सदस्यों ने पड़ोसी हिंदू परिवार से ही तंग होकर इस्लाम अपनाने की चेतावनी दी है। परिवार ने पीएम मोदी को पत्र लिख कर कहा है कि उनके पड़ोसी में रहने वाला उमरैया परिवार उन्हें काफी परेशान करता है, कभी भी मारपीट करना, धमकाना और थाने में एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देता है। पड़ोसी परिवार में कुछ सदस्य हिंदू, एक भाजपा में सदस्य भी है जिसकी वजह से उनकी हिंदू संगठन और पुलिस दोनों ही नहीं सुन रही इसलिए उन्हें मुस्लिम बनने की अनुमति दी जाए, ऐसे में मुस्लिम समाज उनकी मदद करेगा साथ ही ग्वालियर डीएम को भी ज्ञापन दिया गया है। पंडित परिवार के ऐसा करने पर पुलिस अफसरों ने उनको समझाया है कि वह ऐसा विचार त्याग दें साथ ही विवेक से काम लें। पूरा प्रशासन उनके साथ खड़ा है जो लोग उन्हें परेशान करते है उनके खिलाफ एक्शन के लिए कहा है।
माधवगंज के आपागंज स्थित पूजा विहार कॉलोनी में पंडित अजय शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा अपने परिवार के साथ रहते है, उनके आसपास कुछ हिंदू परिवार रहते है पर एक उमरैया परिवार उन्हें काफी परेशान करता है कभी भी मारपीट करना, धमकाना और थाने में एससी-एसटी एक्ट की झूठी शिकायत कर मानसिक प्रताड़ना दे रहा है। अभी यह हालत हो गई है कि अजय और उनके परिवार के 25 लोग दहशत में रहने को विवश है। कुछ बोल नहीं सकते नहीं तो तत्काल उमरैया परिवार मामला दर्ज कराने को तैयार है। पुलिस भी उनकी ही सुनती है। इस परिवार के कुछ सदस्य हिंदू सेना, एक भाजपा में सदस्य भी है यही कारण है कि उनका वहां वर्चस्व है। रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर अजय और उनके परिवार ने 9 जुलाई को इस मामले में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। इसमें अपने परिवार के 25 सदस्यों के साथ हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने की बात कही थी। इसके साथ ही ग्वालियर में डीएम कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, एसपी अमित सांघी को भी ज्ञापन दिया था।
पत्र का पता चलते ही पुलिस हरकत में आई
जब यह पत्र वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई, मंगलवार को सीएसपी लश्कर आत्माराम शर्मा ने अजय को मिलने बुलाया और समझाया कि डीएम साहब ने कहा है कि पूरा पुलिस और जिला प्रशासन उसके साथ है। उसे कोई परेशान नहीं करेगा साथ ही बिना जांच के कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी इसके बाद अजय ने पुलिस को आश्वासन दिया है कि यदि पुलिस उसका साथ देगी तो वह फिलहाल धर्म परिवर्तन का विचार मन से निकाल देगा।

