सिद्धू का आम आदमी पार्टी में जाना तय, सिद्धू ने कहा आम आदमी पार्टी ने मेरे विजन को पहचाना
पंजाब. पंजाब के सीएम पर हमलावर नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी की तारीफ करके नए सियासी समीकरणों की ओर इशारा किया है। तीन दिन पहले आम आदमी पार्टी पर हमलावर सिद्धू ने अब उसकी तारीफ की सियासी गुगली फेंककर सबको चौंका दिया है। सिद्धू ने कहा कि पंजाब मे विपक्षी पार्टी आम आदमी पार्टी ने हमेशा उनके विजन और काम को पहचाना है। 2017 में बेअदबी, ड्रग्स, किसान और करप्शन के मुद्दे हों या अब राज्य का मौजूदा बिजली संकट हो या फिर अब मैं पंजाब मॉडल पेश कर रहा हूं। वो जानते है कि वास्तव में पंजाब के लिए कौन लड़ रहा है। तीन दिन पहले दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के पंजाब में थर्मल प्लांट बंद करने की याचिका को लेकर सिद्धू ने हमला बोला था और कहा था कि आम आदमी पार्टी चाहती है कि पंजाब में थर्मल प्लांट बंद हो जाएं। पंजाब में बिजली संकट से पंजाबियों को परेशानी हो और किसानों की फसल बर्बाद हो जाए।
संजय सिंह व भगवंत मान सिद्धू की तारीफ कर रहे
सिद्धू ने ट्वीट के साथ एक पुराना न्यूज वीडियो भी लगाया जिसमें उनके राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की ओर से उनके लिए माहौल बनाने की बात कही गई है। वीडियो में आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह उनकी तारीफ कर रहे है। संजय सिंह कहते है कि वो सिद्धू के इस साहसिक कदम और बहादुरी भरे फेसले का स्वागत करते हैं। सिद्धू और उनकी पत्नी अकाली दल के भ्रष्टाचार, ड्रग माफिया, किसानों की बदहाली के खिलाफ आवाज उठाते रह है। इसी वीडिया में आम आदमी पार्टी के पंजाब के अध्यक्ष भगवंत मान सिद्धू की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। वे कहते है कि कोई भी व्यक्ति अपने रोल मॉडल से बड़ा नहीं हो सकता। अगर सिद्धू पार्टी में आते है तो मैं सबसे पहला व्यक्ति होऊंगा जो उनका स्वागत करूंगा।

