5 बीवी 25 बच्चे पैदा करों और छोड़ दो, मप्र में भी जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो- विधायक रामेश्वर शर्मा
भोपाल. हुजूर क्षेत्र से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मध्य प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग उठाई है। विधायक शर्मा ने पत्र में कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून के देश की आवश्यकता है। मप्र की सुरक्षा के लिए यहां भी आवश्यक है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाए। बच्चे पैदा कर सड़क पर छोड़ने के लिए नहीं है, 5 बीवी 25 बच्चे पैदा करों और छोड़ दो, उनकी व्यवस्था कौन करेगा। मजहब का चश्मा नीचे उतार कर सोचना चाहिए कि बच्चे आपने पैदा किए है आपका नाम रोशन करें उनको बताने में फक्र हो कि हम इस बाप के बेटे है। विधायक का कहना है कि आजादी के बाद किस किसकी कितनी अबादी बढ़ी सबो पता है इस पर कांग्रेस को भी विचार करना चाहिए नहीं तो पूछो कांग्रेस के बड़े नेताओं के कितने बच्चे है।
वहीं उप्र में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानूनी उपायों के रास्ते बनने लगे है। राज्य विधि आयोग ने उप्र जनसंख्या (नियंत्रण, स्थिरीकरण व कल्याण) विधेयक-2021 का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इसमें दो से अधिक बच्चे होने पर सरकारी नौकरियों में आवेदन से लेकर स्थानीय निकायों में चुनाव लड़ने पर रोक लगाने का प्रस्ताव है।
ड्राफ्ट वेबसाइट पर अपलोड किया
इस ड्राफ्ट को विधि आयोग ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है। इसको लेकर 19 जुलाई तक जनता से राय मागी गई है। यह ड्राफ्ट ऐसे समय में पेश किया गया है जब 11 जुलाई को योगी सरकार नई जनसंख्या नीति जारी करने जा रही है।

