गुस्साई भीड़ ने डम्पर को किया आग के हवाले, बाइक सवार की मौत, बच्ची घायल
भिण्ड. लहार थाना क्षेत्र के सुन्दरपुरा रोड़ पर रविवार की सुबह लगभग 10 बजे एक डम्पर ने मोटरसाईकिल सवार को कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल मौत हो गयी। मोटरसाईकिल पर युवक के साथ बैठी 8 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने डम्पर में आग लगा दी । हादसे के बाद चालक और क्लीनर डम्पर छोड़कर मौके पर फरार हो गये। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मोटरसाईकिल के नम्बर के आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है।
घटना-2 सतना में कार से टकरा कर महिला की मौत
जिले के कोठी थाना क्षेत्र में रविवार को कार से कुचलने के कारण एक महिला की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुनीता 35, सतना चित्रकूट मार्ग पर सोनौर मोड़ पर पैदल सड़क पार कर रही थी, तभी वह एक कार की चपेट में आ गयी। कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

