शाहीन बाग का एक रास्ता कालिंदी रोक खोल दिया गया
नई दिल्ली. शाहीन बाग का एक रास्ता शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने खोल दिया है। कालिंदी कुंज से फरीदाबाद जाने वाले इस वैकल्पिक रास्ते के खुलने से आम लोगों को जरूर राहत मिलेगी। प्रदर्शनकारियों ने कालिंदी कुंज 9 नंबर की सड़क खोल दी है हालांकि बेहद सकरे इस रास्ते से सिर्फ छोटी गाडि़यां, कार और बाइक ही जा सकती है। यह रास्ता होली फैमिली, जामिया, बटला हाउस और अबुल फजल होते हुए नोएड़ा और फरीदाबाद जाता है।
नोएड़ा जाने वालों की मुश्किलें अभी भी खत्म नहीं
वापस जाने वाले रास्ते पर अब भी बैरिकेड लगे है लिहाजा फरीदाबाद से दिल्ली आने वालों की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई है। अभी शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटाने और रास्ते को खुलवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने वार्ताकारों को नियुक्त किया है जो बीते चार दिनों से रोज जाकर लोगों को समझा रहे थे। मगर, नोएड़ा जाने वालों की मुश्किलें अभी भी खत्म नहीं हुई है क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने कालिंदी कुंज-नोएड़ा के रास्ते से बैरिकेड हटा दिए लेकिन यूपी पुलिस ने अभी तक बैरिकेडिंग नहीं हटाई है
वार्ताकार के सामने 7 मांगे रखीं
रामचंद्रन ने कहा कि यदि मार्ग नहीं खुला तो हम आपकी मदद नहीं कर पाएंगे। हम प्रदर्शन खत्म करने को नहीं कह रहे है। हम सुप्रीम कोर्ट से कहेंगे कि आपकी सुरक्षा दी जाए। आपको एक पार्क दे दिया जाएगा जहां पर आप प्रदर्शन को जारी रख सकते हैं। मैं सरकार की ओर से नहीं आई हूं इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सीएए वापस नहीं लिया जाता तब तक रास्ते को खाली नहीं किया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने वार्ताकार के सामने 7 मांगे रखीं।

