LatestNewsराष्ट्रीय

गुरूवार से दाल बाजार वन-वे से निकले वाहन

ग्वालियर. दाल बाजार में घंटों लगने वाले जाम को देखते हुए गुरूवार से इसे वन-वे कर दिया गया है। अगर प्रयोग सफल रहा तो यह व्यवस्था स्थाय कर दी जाएगी। नई व्यवस्था में इंदरगंज चौराहा से दाल बाजार में वाहन प्रवेश कर सकेंगे लेकिन नया बाजार से दाल बाजार तिराहा होते हुए वाहन दाल बाजार में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
सड़क के दोनों ओर मार्किंग की, लेकिन पालन नहीं किया- डीएसपी ट्रैफिक अन्नोटिया
जिन वाहन चालकों को इंदरगंज आना है उन्हें हॉस्पिटल रोड होते हुए आना होगा। इस ट्रायल को करने से पहले एसपी अमित सांघी ने दाल बाजार का भ्रमण किया। एसपी अमित सांघी बुधवार को जयेंद्रगंज और इंदरगंज चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेने के बाद जैसे ही एसपी दाल बाजार पहुंचे तो यहां वाहन आमने-सामने फंस रहे थे। डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया से उन्हें बताया कि यहां सड़क के दोनों ओर मार्किंग की गई थी इसी मार्किंग के अंदर वाहन लगने थे लेकिन इसका पालन नहीं किया गया।
ट्रायल के तौर पर दाल बाजार को वन-वे किया जा रहा
एसपी के अनुसार ट्रायल के तौर पर दाल बाजार को वन-वे किया जा रहा है। दो दिन के परिणाम के आधार पर इस व्यवस्था को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए दाल बाजार के दोनों छोर पर ट्रैफिक पॉइंट लगेगा जो वन-वे का पालन कराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *