गुजरात के विनिंग फॉर्मूले पर MP में काम चालू
भोपाल. मप्र की सत्ता में भाजपा पिछले 18 सालों से काबिज है। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए बीजेपी गुजरात में जीत के फॉर्मूले पर एमपी में तेजी से काम कर रही है। मप्र भाजपा के संगठन ने बूथ से लेकर वोटर तक कनेक्शन पर फोकस कर रखा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से लेकर जिला, मंडल स्तर तक के कार्यकर्ता बूथ के काम की खुद निगरानी कर रहे हैं।
हर जाति के वोटर्स पर फोकस
भाजपा के संगठन ने प्रत्येक बूथ के हर बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रभारी को यह निर्देश दिए हैं कि यदि किसी समाज के दो-चार वोटर भी हैं तो उनकी भी भागीदारी पन्ना समिति, बूथ कमेटी में सुनिश्चित करें। जिससे हर वर्ग को साधा जा सके।

