गणेश मूर्ति ले जा रहे लोगों पर पत्थर फेंका, थाने का घेराव, आंसू गैस छोड़ी
रतलाम. मोचीपुरा चौराहे पर शनिवार देर रात गणेशजी की मूर्ति लेकर जा रहे लोगों पर पत्थर फेंकने से रोष फैल गया है। रात करीब 10 बजे बडी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता स्टेशन रोड थाने पहुंचे और एफआईआर की मांग को लेकर घेराव कर दिया। इस बीच लोग थाने के सामने सडक पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार एफआईआर के बाद रात करीब 11.30 बजे लोग जब मोचीपुरा से वापस जा रहे थे तब विवाद की स्थिति बन गई। शरारती तत्वों ने कुछ वाहनों को गिरा दिया। इस दौरान भगदड मच गई। उधर दोबत्ती क्षेत्र मे भी भीड वापस जमा हो गई। भीड को आंसू गैस छोडकर तितर-बितर किया गया। दो बत्ती थाने के बाहर जाम कर रहे लोगों के बीच सीएसपी अभिनव कुमार बारंगे व टीआई दिनेश भोजक औधोगिक क्षेत्र टीआई राजेंद्र वर्मा आदि अधिकारी पहुंचे और चर्चा की। लखन रजवाडिया व काजल गुरू व अन्य लोगों ने बताया कि वे मूर्ति लेकर जुलूस के साा जा रहे थे तभी किसी ने अंधेरे में पत्थर फेंका। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। काफी देर तक आक्रोशित लोग थाने के बाहर नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग करते रहे। रात 11 बजे अज्ञात के खिफला प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया।
वापसी में भी फेंके गए पत्थर
एफआईआर के बाद लोग जब वापस मोचीपुरा होकर जा रहे थे तो वहां विवाद की स्थिति बन गई और कुछ पत्थर भी फेंके गए। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा तथा एएसपी राकेश खाखा और अन्य अधिकारी भी पहुंचे तथा भीड़ को तितर-बितर किया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

