तीन रिटायर्ड अधिकारियों ने बनाई सोलर कंपनी से देंगे कम्पलीट सोल्यूशन, सोलर मेला में शहरवासियों की दस्तक से खुश सोलर कंपनियां
ग्वालियर. शहरवासियों के लिये एक ही जगह अन्य ब्रांडों सोलर पैनल देखने और अलग-अलग दाम का पता चल रहा है। शहरवासियों की ज्यादातर डिमांड 5 किलोवाट की है। इसमें अलग-अलग सोलर कंपनियों अपने-अपने ऑफर दे रही है। नागरिकों का मानना है कि सोलर एनर्जी को अपनाने से घर की बिजली के बिल न के बराबर आते है। चेम्बर के राजमाता सभागर में 16 कंपनियां भाग ले रही है। आपको बता दें कि 2 दिवसीय सोलर मेला का रविवार की शाम तक है।
तीन रिटायर्ड अधिकारियों ने बनाई सोलर कंपनी
सोलर मेला में तीन रिटायर्ड अधिकारियों जनता कंपलीट सोल्यूशन और सस्ते दाम में सोलर प्लांट देने का इरादा है। जिसमें उर्जा विभाग से कार्यपालन यंत्री से रिटायर्ड एसके चौहान, एमपीईबी से रिटायर्ड दिनेश सक्सैना जो पॉलिसी मैटर और सोलर में आने वाली शिकायतों का समाधान करेंगे। डीआरडीओ में टेक्नीकल ऑफिसर के पद से रिटायर्ड पवन जैन जो कि इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन (ईपीएस) में बतायेंगे। जिसमें डिजाईन, सोलर में उपयोग होने वाली सामग्री और इंस्टालेशन के बाद ऑफ्टर सेल सर्विस के कंपलीट सोल्यूशन देंगे।
सोलर एनर्जी का ही भविष्य है
सोलर एनर्जी की आवश्यकता आखिर देश को क्यों है। आपने बताया कि एक समय था जब हमारे राज्य में विद्युत की कमी थी। राज्य सरकार को बिजली खरीद कर आपूर्ति करना पड़ती थी। राज्य सरकार इसमें बहुत सा राजस्व खर्च होता था। तब सरकार द्वारा सोलर एनर्जी को बढ़ावा देना प्रारंभ किया गया था। हमारा देश सोलर एनर्जी में आत्मनिर्भर बने। इसलिये सरकार द्वारा सोलर एनर्जी पर सब्सिडी दे रही है। 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाने का खर्च महल 1 लाख 90 हजार आता है। इसमें सरकार द्वारा 78 हजार रूपये सब्सिडी के रूप में दी जा रही है। सोलर पैनल लगाने से जितनी बिजली खर्च होती उतनी बिजली उत्पन्न भी होगी। यह टूबे सिस्टम हमें बिजली के क्षेत्र आत्म निर्भर बनायेगा। उद्योग भी सोलर एनर्जी की ओर आकर्षित हो रहे इसके लिये चेम्बर अपनी ओर से भी पहल करेगा।
इन कंपनियांे ने लगाये सोलर एनर्जी के स्टॉल
सोलर मेला में इन कंपनियों ने पहल की है जिसमें पहल सोलर, ओम एनर्जी सोल्यूशन, जेएस टेक्नो, त्रिशान इंटरप्राइजेज, डिवाइन इंटरप्रायजेज, सतीश सलूजा सोलर पॉवर, ग्रीन फूड एनर्जी सोलर, लिवगार्ड सोलर, अधविका सोलर, शिवालिका क्लीन टैेक प्रोजेक्ट, सन सोलर, एसजी सोलर, ए एंड डी सोलर, पिंगास एनर्जी, सीपी सोलर, एमपी सोलर उर्जा सोल्यूशन आदि के अपने स्टॉल लगाये है।

