LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को आया कार्डियक अरेस्ट

नई दिल्ली. जाने माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) को लेकर शॉकिंग खबर सामने आयी है। राजू श्रीवास्तव को कार्डियेक अरेस्ट आया है। अचानक तबियत बिगड़ने की कारण से राजू को दिल्ली के सरकारी अस्पताल एम्स में भर्ती कराया गया है। उनके भाई और PRO ने कॉमेडियन को कार्डियक अरेस्ट पड़ने की पुष्टि की है।
क्या हुआ राजू श्रीवास्तव को
श्राजू श्रीवास्तव होटल के जिम में वर्कआउट कर रहे थे । ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते हुए उन्हें चेस्ट में दर्द हुआ और वह नीचे गिर गये। इसके बार राजू श्रीवास्तव को उनके जिम ट्रेनर फौरन अस्पताल लेकर गये। डॉक्टर्स के अनुसार, राजू के सेहत स्थिर बनी हुई है। वह फिलहाल ICU  में हैं। राजू के PRO अजीत ने बताया कॉमेडियन पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से मिलने के लिये दिल्ली में थे। सुबह जिम करने गये और जिम करते करते उन्हें कार्डियेक अरेस्ट आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *