LatestNewsराज्यराष्ट्रीय

डीटीएच पर चैनल सब्सक्राइब के नाम पर खाते से निकाले 84 हजार रूपये

ग्वालियर. एक युवक ने डीटीएच (डायरेक्ट टू होम) पर टीवी चैनल सब्सक्राइव करने के लिये 84 हजार रूपये ठग लिये। लेकिन चैनल भी सब्सक्राइब नहीं हुआ और न ही कैश वापिस मिला। दरअसल में युवक ने टाटा प्ले डीटीएच खरीदा था, 2 दिन से चैनल सब्सक्राइब नहीं हो रहा था। जिस पर उन्होंने इंटरनेट पर कंपनी के कस्टमर केयर का नम्बर सर्च कर निकाला और कॉल किया और इसके बाद उनसे कुछ जानकारी मांगी गयी। फिर कस्टमर केयर से कॉल आया और 10 रूपये रिचार्ज कराया और उसके बाद एनीडेस्क एप डाउनलोड कराकर युवक के खाते से 84 हजार रूपये तक साफ कर दिये। घटना 2 दिन पूर्व ग्वालियर के त्यागीनगर की है। पीडि़त ने साइबर सेल में मामल की शिकायत की है, इस संबंध में पुलिस जांच शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला
उपनगर मुरार के त्यागी नगर निवासी कुमार दुबे मालनपुर स्थित एक निजी कंपनी में कर्मचारी हैं। 4 दिन पहले उन्होंने टाटा प्ले का DTH कनेक्शन लगवाया था। 2 दिन प्रयास करने के बाद भी चैनल सब्सक्राइब नहीं हुए तो इंटरनेट से कस्टमर केयर का नंबर लेकर कॉल किया। कई बार कॉल लगाने के बाद भी फोन रिसीव नहीं हुआ, इसके कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर 09449112211 नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को कस्टमर केयर से बताते हुए परेशानी पूछी, जिस पर कुमार ने बताया कि चैनल सब्सक्राइब नहीं हो रहा है। इस पर कस्टमर केयर के नाम से बात करने वाले ने उसका रिचार्ज नहीं होने पर उससे फोन-पे से 10 रुपए उसके बताए खाते में जमा करने को कहा। जिस पर उन्होंने दस रुपए का फोन पे कर दिया। लेकिन कॉल करने वाले ने उसका ट्रांजेक्शन फेल होना बताया। इसके बाद उसने समाधान पूछा तो कस्टमर केयर से रास्ता बताया गया।
एनीडेस्क एप कराया डाउनलोड कर निकाले रूपये
इसके बाद कॉल करने वाले ने उससे प्ले स्टोर से एनीडेस्क एप डाउनलोड कराया और एनीडेस्क डाउनलोड कराते हुए ही कुमार दुबे के मोबाइल का एक्सेस उसको मिल गया और वह उनके मोबाइल को ऑपरेट करने लगा। इसके बाद खाते से रूपये निकलने लगे। जब रूपये निकले तो उन्होंने कॉल करने वाले से कहा तो वापिस रूपये भेजने की कहने लगा। लेकिन रूपये निकलने बंद नहीं हुए तो पीडि़त ने उसका कॉल कट कर दिया। उससे पहले ही उनके खाते से लगभग 84 हजार रूपये निकल गये। ठगी का शिकार साइबर सेल पहुंचा और मामले की शिकायत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *