Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

केन्द्रीय मंत्री के निज स्टाफ के नाम पर विभागों में ट्रांसफर के नाम पर फ्रॉड करने वाला गिरफ्तार

आरोपी द्वारा धार्मिक वेशभूषा में बड़े-बड़े प्रभावी व्यक्तित्व से मिलकर उनके साथ फोटो खिचवाकर अपनी फेसबुक आईडी पर प्रदर्शित करके सामान्यजन/लोकसेवकों को प्रभावित करता रहा है।
उक्त आरोपी से संपर्करत् रहकर अपने मनचाहे स्थानान्तरण के लिये अनुशंसा कराकर घोर कदाचरण करने के लिये दो निरीक्षकों को निलंबित किया गया है।  
आरोपी से जप्त मोबाइलों को खंगाला जा रहा है।
ग्वालियर. क्राइम ब्रांच को यह सूचना प्राप्त हुई थी कि पुष्पेन्द्र दीक्षित(शर्मा) पुत्र प्रमोद शर्मा निवासी ग्राम ऊदलपाड़ा पोस्ट चिरपुरा तहसील डबरा जिला ग्वालियर जो वर्तमान में ग्राम टेकनपुर थाना डबरा में रह रहा है। उसके द्वारा भारत सरकार के मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधिगण के निज सचिव के रूप में स्वयं की पहचान बताकर पुलिस विभाग एवं अन्य विभागों में पदस्थ कर्मचारियों के स्थानान्तरण के नाम पर जाली दस्तावेज बनाकर दूसरों के नाम पर ली गई सिम के माध्यम से स्थानान्तरण हेतु संदेश प्रेषित करता है।
पुष्पेन्द्र दीक्षित(शर्मा) द्वारा पुलिस महानिदेशक, विशेष पुलिस महानिदेशक(प्रशासन) मध्य प्रदेश को भी केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के निजी सचिव जयकिशन बनकर स्वयं एवं कूटरचित दस्तावेज के आधार पर ली गई सिम से निरीक्षक स्तर के अधिकारी विनय यादव की पदस्थापना शिवपुरी से भिण्ड, पंकज त्यागी की पदस्थापना जिला गुना से ग्वालियर करने के मैसेज भेजे गये। केन्द्रीय मंत्री के नाम का हवाला देकर स्वयं को उनका निज सचिव बताकर इन दोनों निरीक्षकों के स्थानान्तर की स्थिति का फालोअप भी चाहा गया। धार्मिक वेशभूषा में बड़े-बड़े प्रभावी व्यक्तित्व से मिलकर उनके साथ फोटो खिचवाकर अपनी फेसबुक आईडी पर प्रदर्शित करके सामान्यजन/लोकसेवकों को प्रभावित करता रहा है।
आरोपी के खिलाफ पूर्व में की गई कार्यवाही
पूर्व में भी माह दिसम्बर 2016 में इसके द्वारा तत्कालीन केन्द्रीय विदेश मंत्री, विदेश मंत्रालय(म्गजमतदंस ंििंपते) के कार्यालय के माध्यम से अर्द्धशासकीय पत्र प्रेषित कर महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल कार्यालय नई दिल्ली के बीएसएफ के कर्मचारियों के स्थानान्तरण हेतु कूटरचित पत्र प्रेषित किया गया था जो कूटरचित होना पाया जाने पर दक्षिण दिल्ली के लोधी कॉलोनी थाना पुलिस स्टेशन पर उपरान्त सक्षम न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपी से बरामद समान
पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश/विशेष पुलिस महानिदेशक(प्रशासन) पुलिस मुख्यालय भोपाल को प्रेषित किये गये संदेशों में साक्ष्य संकलन की दृष्टि से पुष्पेन्द्र दीक्षित(शर्मा) से 05 मोबाइल, 01 लाख रूपये नगद, कई आधार कार्ड एवं अन्य विभागों के लिये बनाए गये पत्र/दस्तावेज जप्त किये गये। जिनका विश्लेषण किया जा रहा है। पुष्पेन्द्र दीक्षित(शर्मा) पुत्र प्रमोद शर्मा पर थाना क्राईम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किया जाकर विस्तृत पूछताछ जारी हैं।
2 टीआई निलंबित
टीआई विनय यादव वर्तमान थाना प्रभारी बैराढ़ शिवपुरी एवं पंकज त्यागी वर्तमान थाना प्रभारी जामनेर जिला गुना को उक्त आपराधिक प्रवृत्ति के आरोपी से संपर्करत् रहकर अपने मनचाहे स्थानान्तरण के लिये अनुशंसा कराकर घोर कदाचरण करने के लिये निलंबित कर सबंधित जिला पुलिस लाइन शिवपुरी, गुना अटैच किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *