Newsराजनीतिराज्य

सैलानियों ने किए टाइगर के 3 शावकों के दीदार

ग्वालियर 24- गांधी प्राणी उद्यान चिड़ियाघर में टाइगर के 3 शावकों को आज सोमवार को महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार, सभापति, नेता प्रतिपक्ष श्री हरिपाल, उपनेता सत्तापक्ष मंगल भैया योगेन्द्र, उपनेता विपक्ष रवि तोमर, एमआईसी मोनिका मनीश शर्मा, पार्षद अनिल सांखला, अपर्णा पाटिल, अंकित कठ्ठल एवं नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह की उपस्थिति में आम सैलानियों के प्रदर्शन हेतु बाहर निकाला गया। टाइगर के छोटे-छोटे शावक देखकर बच्चे खुशी से उछल पडे। इस अवसर पर महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने सभी बच्चों एवं उपस्थित नागरिकों को टॉफियां बांट कर मुंह मीठा कराया। इस दौरान इस अवसर पर बडी संख्या में सैलानी उपस्थि रहे।
उपायुक्त चिड़ियाघर डॉ प्रदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 28-6-24 को मादा टाइगर दुर्गा ने गांधी प्राणी उद्यान में 2 मादा व एक नर कुल 3 शावको को जन्म दिया था। जिनमें से 2 शावक पीले एवं एक सफेद है। वर्तमान में 3 शावक स्वस्थ्य हैं एवं आइसोलेशन की अवधि भी लगभग पूर्ण कर ली है। इसके दृष्टिगत रखते हुए अब प्रतिदिन चिडियाघर घूमने आने वाले सैलानियों के लिए दीदार का समय दोपहर 11 बजे से 01 बजे तक निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *