केदारनाथ में फंसे शिवपुरी के 61 श्रद्धालु
शिवपुरी. केदारनाथ की धार्मिक यात्रा पर गए शिवपुरी जिले के बदरवास कस्ब्े के 61 यात्री बादल फटने के बाद फंस गए। जानकारी मिलने के बाद मप्र और उत्तराखंड की सरकारें सक्रिय हुई और हेलीकॉप्टर के जरिए श्रृ़द्धालुओं को रेस्क्यू किया गया।
सीएम मोहन यादव ने देर रात ट्वीट कर जानकारी दी। सीएम ने लिखा कि चारधाम की यात्रा के दौरान केदारनाथ में फंसे मध्य प्रदेश के 61 यात्रियों में से 51 यात्रियों को आज एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रूद्रप्रयाग पहुंचाया गय है। बाकी 10 यात्री केदारनाथ में ही सुरक्षित स्थान पर है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र के कुल 61 लोग एक बस और अन्य चार पहिया वाहन लेकर केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे जो भूस्खलन के कारण वहां फंस गए।
राज्य सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर उन्हें एयरलिफ्ट कराया और 51 यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर रूद्रप्रयाग पहुंचाया गया है। शेष यात्री केदारनाथ क्षे में ही है और सुरक्षित है। राज्य सरकार उत्तराखंड सरकार के सतत संपर्क में है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि किसी यात्री को कोई कष्ट न हो। हमारी धार्मिक यात्रा के दौरान वर्षाजनित कठिनाइयों के कारण यह घटना हुई है। सभी यात्री कुशलता से है।

