किसी को पीएम मोदी की पूजा करने से परेशानी तो किसी को न्योता नहीं मिलने का दर्द, अशोक स्तम्भ पर राजनीति रण
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नये संसद भवन की छत पर विशालकाय अशोक स्तम्भ का अनावरण किया तो विपक्ष को यह पसंद नहीं आ रहा है। इस मुद्दे पर भी राजनीति शुरू कर दी है और जमकर बयानबाजी देखने को मिल रही हे। असदुद्दीन ओवैसी के अनुसार ऐसा करना संवैधानिक मानदंडों का उल्लघन है। वहीं कांग्रेस इस बात से नाराज है कि दूसरी पार्टियों को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया है।
अशोक स्तम्भ पर राजनीति क्यों
इस समय विशालकाय स्तम्भ को एक ओर सरकार और भाजपा के लोग उम्मीदों के पूरा होने का साक्षी बता रहे हैं तो दूसरी तरफ विपक्ष सवाल खड़े कर रहा है। गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा था कि नया संसद भवन आत्मनिर्भर व नये भारत की पहचान बन जन-जन की आशा -आकांक्षाओं की पूर्ति का साक्षी बनेगा। जिसके शीर्ष पर स्थापित यह राष्ट्रीय चिन्ह सदैव मुकुटमणि की तरह देदीप्यमान रहेगा।

