LatestNewsराज्य

किसानों का दिल्ली कूच आज 10 बजे,हरियाणा-पंजाब और दिल्ली बॉर्डर सील

नई दिल्ली. केंद्र सरकार के साथ वार्ता विफल होने के बाद किसान एक बार फिर आंदोलन पर आमादा हैं। विभिन्न किसान संगठनों ने आज दिल्ली कूच का आह्वान किया है। आशंका है कि 2000 से अधिक ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर आज पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान दिल्ली पहुंचेंगे। इसे देखते हुए दिल्ली में हाई अलर्ट हैं। हरियाणा और यूपी से सटी बॉर्डर को सील कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। बता दें, किसानों ने कुछ ऐसा ही प्रदर्शन 2020-21 में किया था। किसान संगठन उन्हीं मुद्दों को आगे बढ़ा रहे हैं।

हरियाणा-दिल्ली का सिंधु बॉर्डर सील है। किसानों को रोकने के लिए बैरिकेड्स समेत कंटीली तारें लगाई गई हैं। - Dainik Bhaskar
सरकार के साथ पिछले दिनों की बैठक में 2020-21 के हिंसक प्रदर्श के दौरान किसानों पर दर्ज केस वापस लेने समेत कई मांगों पर सहमति बन गई थी, लेकिन एमएसपी की गारंटी देने वाले कानून को लेकर बातचीत अटक गई। केंद्रीय मंत्रियों ने एक कमेटी बनाकर मांगों को हल करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन किसान संगठन इस पर सहमत नहीं हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *