कार चोर गैंग का खुलासा-15 चोरियां कबूली, उज्जैन से 4 कारें मिली
ग्वालियर. वाहनचोर ने सिपाही को कट मारकर निकलना महंगा पड़ गया। सिपाही ने गुस्से में उसका पीछा किया तो पुलिस की मदद से पकड़ लिया और बाद में पता लगा कि कार चोरी की है। पकड़ा गया युवक वाहन चोर है। जब थाने लाकर पूछताछ की गयी तो 15 वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है। घटना शुक्रवार की रात गोला का मंदिर की है। पुलिस की टीम ने उज्जैन के नागदा पहुंचकर चोरी की 4 कारें भी बरामद की गयी है। गिरोह के 3 साथी फरार हैं।
क्या है पूरा मामला
गोला का मंदिर थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बतायाए शुक्रवार की रात गोला का मंदिर थाने में पदस्थ जवान बाइक से आ रहा था। इस दौरान एक स्विफ्ट कार सवार उसे कट मारते हुए निकला। जवान गिरते.गिरते बचा। उसने कार चालक को रोकने का प्रयास कियाए लेकिन कार सवार ने गाड़ी दौड़ा दी। जवान ने पीछा शुरू किया। जवान ने भी मदद के लिए थाने को सूचना दी। पुलिस की टीमों ने घेराबंदी कर कार सवार को पकड़ लिया। कार सवार की पहचान कपिल कुमार निवासी मुरैना के रूप में हुई। जब कार के डॉक्यूमेंट मांगेए तो वह घबरा गया। उसने गाड़ी चोरी की होना कुबूल की। इसके बाद पूछताछ में गैंग का खुलासा हुआ।
ग्वालियर से चोरी कर नागदा में लगाते थे ठिकाने
जब कपिलकुमार को गोला का मंदिर थाना लाकर पूछताछ की तो गैंग का खुलासा हुआ। कपिल यहां से गैंक के साथ वाहन चोरी कर नागदा में पहुंचकर 5 से 10 हजार रूपये में बेच देता था। नागदा में उसकी गैंग के साथी सन्जू, जुगनू उर्फ कुनाल व गोलू तीनों कार के जाली दस्तावेज बनाकर इन्हें ठिकाने लगाते थ्ेा। ग्वालियर पुलिस की टीम एएसआई रविन्द्रसिंह कुशवाह के नेतृत्व में नागरा पहुंची है। यहां मण्डी थाना क्षेत्र से 4 कार बरामद की है। इनको लेकर वापिस ग्वालियर लौट रही हैं।
तीनों आरोपी हैं फरार
तीनों आरोपी सन्जू, गोलू उर्फ जुगनू उर्फ कुनाल फरार हो गये हैं, ग्वालियर पुलिस ने जब उनके यहां दबिश दी तो वह घर से गायब मिले हैं।

