बिजली उपमहाप्रबंधक ने कर्मचारी से लगवाई उठक बैठक, जूनियर के सामने की गाली गलौज
ग्वालियर. मप्र क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के लहार उपमहाप्रबंधक विकास गुप्ता ने अपने ही अधीनस्थ कर्मचारी के साथ अभद्रता की। कर्मचारी ने गाली गलौज का भी आरोप लगाया है। उक्त कर्मचारी ने उपमहाप्रबंधक के खिलाफ थाने में शिकायत की। पुलिस ने आवेदन पर कार्यवाही नहीं की। मप्र क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में सुघर सिंह दोहरे ग्रेड-3 क्लर्क हैं। शिकायती आवेदन में उन्होंने कहा है कि उपमहाप्रबंधक ने पिछले दिनों कार्यालय में सुघरसिंह को कैश काउंटर छोड़कर मीटर लगवाने का सौंपा। उन्होंने इसका विरोध किया और इसके बाद 8 मार्च को कार्यालय में दोनों के विवाद हो गया। आरोप है कि गुप्ता ने उनके साथ अभद्रता की। आरोप है कि उपमहाप्रबंधक ने गाली गलौज करते हुए कार्यालय मेंकान पकडाकर उठक-बैठक लगवाई। एक वेतन वृद्धि रोके जाने की भी धमकी दी।
फरियादी बयान हो चुके
ममले में लहार पुलिस थाना प्रभारी उपेन्द्र छारी का कहना है कि फरियादी क्लर्क की शिकायत पर बयान दर्ज कर लिये गये हैं उपमहाप्रबंधक के जल्द ही बयान दर्ज किये जायेंगे।
शिकायत मिली तो जरूर कार्यवाही करूंगा
मप्र क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के गवालियर-चम्बल संभाग के मुख्य महाप्रबंधक जीके भरदया ने बताया है कि ऐसी घटना की जानकारी नहीं है यदि ऐसी घटना हुई तो फरियादी शिकायत करता है तो कार्यवाही करूंगा।
स्टाफ के सामने गाली-गलौज हुई
आरोप है जिस समय मेरे साथ अभद्रता की गयी उस वक्त कार्यालय में एई पुलस्तया पांडेय और जेई दिव्यांशु झा व अन्य स्टाफ के सदस्य मौजूद थे। उपमहाप्रबंध कमूल कार्य से हटाकर मीटर लगवाने का काम सौंप रहे थे । जिससे कार्यालय में बिल जमा कराने वालों को परेशानी होती है। यह बात कहने पर उप महाप्रबंधक द्वारा अभद्रता की गयी है।

