कश्मीर में 36 घंटे में 3 एनकाउंटर, श्रीनगर में उस घर को उड़ाया, जहां आतंकी छुपे थे
जम्मू कश्मीर. कश्मीर में पिछले 36 घंटे में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच श्रीनगर, बांदीपोरा और अनंतनाग में 3 एनकाउंटर हुए। इनमें जवान घायल हो गए औ 3 आतंक मारे गए। श्रीनगर के खान्यार में एक घर में 2 से 3 आतंकी छिपे थे। सेना ने घर को बम से उडा दिया है। इसमें एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया। घटनास्थल से आतंकी की बॉडी और गोला-बारूद बरामद किए गए है।
श्रीनगर में 2 सीआरपीएफ जवान और 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। 15 सितंब 2022 के बाद यह पहल आतंक वारदात है। तब एनकाउंटर में दो आतंक मारे गए थे। उध बांदीपोरा में एनकाउंटर जारी है। वहीं अनंतनाग में शनिवार को सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। एक की पहचान जाहिद राशिद के रूप में हुई। वहीं दूसरा अरबाज अहमद मीर था। दोनों को पाकिस्तान से ट्रेनिंग मिली थी। इससे पहले शुक्रवार रात को बडगाम में आतंकियों ने गैर कश्मीरियों पर हमला किया था। इसमें यूपी के दो लोग घायल हुए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बडगाम में जल जीवन प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे।

