आसमान पर पहुंचे हरी सब्जियों के दाम
भोपाल. खुदरा दुकानों रप सब्जियों के दाम आसमान पर है। टमाटर 100 से 150 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। प्याज 40 से 50 रुपये किलो बेच जा रही है। हरा धनिया तो 100 रुपये किलो से ज्यादा का बिक रहा है। भिंडी-करेला 50 रुपये किलो से कम नहीं है। मेथी 80 रुपये किलो चल रहा है। आलू 30 से 40 रुपये किलो के भाव बिक रहा है। हरी मिर्ची 150 रुपये किलो है। नई मटर 150 रुपये किलो चल रही है। इसके अलावा गोभी, पत्ता गोभ सहित अन्य सब्जियों के भाव भी बढ गए है, लगभग यह हाल पूरे मध्य प्रदेश में हैं।
क्यों महंगी हुई सब्जियां
इंदौर के थोक व्यापारी ने बताया कि बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश के कारण आसपास के क्षेत्रों में सब्जियां की फसलें खराब हो गई थीं। इंदौर में सब्जियां निमाड़ के नर्मदा नहर वाले क्षेत्रों से आ रही हैं। इस वजह से कम आवक ही हो पा रही है। मांग के हिसाब से आवक नहीं होने पर सब्जियों के दाम बढ़ हुए हैं। सर्दियों के शुरू होने के बाद नई फसल की आवक बढ़ेगी, जिसके बाद महंगी सब्जियों से राहत मिलने की उम्मीद है।

