कर्मचारियों को मिले चिकित्सा एडवांस, कोविड-19, सुरक्षा किट, उपलब्ध कराने की प्रबंधन से कि मांग- इंटक
ग्वालियर मप्र संविदा ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे ने ऊर्जा मंत्री म.प्र.शासन एवं प्रबंध संचालक मप्र म.क्षे.विवि कम्पनी लि.भोपाल से मांग की गई है कि वैश्विक महामारी कोविड 19 का प्रकोप पुन: होने के कारण पावर मनेजमेंट के आदेश के अनुसार पुन: नियमित / संविदा/आउटसोर्स कर्मचारियों को कोविड 19 से बचाव एवं चिकित्सा हेतु चिकित्सा एडवांस देने हेतु आदेश प्रसारित करें।
संविदा /आउटसोर्स अल्प वेतन भोगी कर्मचारी होने के कारण नान रिफण्डेवल चिकित्सा राशि प्रदान करने हेतु स्पष्ट आदेश जारी करने का संगठन अनुरोध करता है और साथ ही सभी कार्यालयों उपकेन्द्रों में कोविड 19 सुरक्षा सामाग्री एवं उपकरण उपलब्ध कराया जाये जिससे कर्मचारी इस वैश्विक महामारी में पूर्ण निष्ठा के साथ विद्युत व्यवस्था बनाये रखें किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न ना हो ।

