LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कमलनाथ ने रोड़ शो में महापौर पद की प्रत्याशी शारदा सोलंकी के लिये वोट मांगे, दिनेश गुर्जर बने सारथी

मुरैना. पूर्व सीएम व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ मुरैना पहुंचे। वहां उनका रोड़ शो था। रोड़ शो के बीच उन्होंने मुरैना की जनता से कांग्रेस से महापौर पद के प्रत्याशी शारदा सोलंकी के लिये वोट मांगे। इस बलीच उनके साथ नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह व विधायक राकेश मावई मौजूद रहे। कांग्रेस के गुर्जर समाज के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ड्रायवर बने।
आपको बता दें कि पूरे चुनाव के बीच अभी तक कांग्रेस का कोई बड़ा दिग्गज नेता अपने महापौर प्रत्याशी के लिये वोट मांगने नहीं आया। यह पहला मौका है जब स्वयं प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ महापौर पद के प्रत्याशी शारदा सोलंकी के लिये वोट मांगने जनता के बीच आये हैं। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने कमलनाथ को हाथों-हाथ लिया। यह रोड़ शो पूरे एमएस रोड तक चला। इस बीच डीजे की धुन पर जहां देशभक्ति गीत गूंज रहे थे। वही पार्टी कार्यकर्त्ताओं को उत्साह देखते ही बन रहा था। कांग्रेस कार्यकर्त्ता अपने नेता के स्वागत में बिछे जा रहे थे।
पुलिस ने कमलनाथ के आसपास बनाया घेरा
मुरैना में पधारे कमलनाथ से कई कांग्रेस नेता मिलना चाह रहे थे इसलिये पुलिस ने उनके चारों ओर घेरा बना कर चल रहे सुरक्षाकर्मियों की वजह से नहीं मिल सकें।
रोड़ शो में महिलायें भी पीछे नहीं रहीं
इस अवसर पर महिला कार्यकर्त्ता भी पीछे नहीं थी। वह कमलनाथ की गाड़ी के आगे-आगे कांग्रेस का झण्डा लेकर चल रही थी। रास्ते पर कमलनाथ का स्वागत किया गया। किसी ने फूल माला पहनाई तो किसी ने पैर छूकर आर्शीवाद लियां सुबह से ही लोग अपने नेता के इंतजार में खड़े थे। जैसे ही उनकी रैली निकली लोग उनके स्वागत में टूट पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş grandpashabet hepsibet hepsibet giriş betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet pashagaming kalebet perabet pashagaming virusbet matbet