कमलनाथ कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी, शूटिंग पर मिलेगा अनुदान
भोपाल. कमलनाथ सरकार प्रदेश में फिल्म प्रमोशन के लिए फिलम पर्यटन नीति लाने जा रही है। बुधवार को कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई इसके तहत अब प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग होने पर अनुदान दिया जाएगा। कैबिनेट बैठक में उद्योग नीति, नए सूचना आयुक्तों के 59 पदों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई। वहीं नई शराब नीति पर आपत्ति भी जताई गई। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी।
फिल्म पर्यटन नीति को कैबिनेट की मंजूरी।
फिल्मों की शूटिंग पर अनुदान देगी सरकार।
मप्र में शूटिंग होगी तो अनुदान दिया जाएगा।
75 प्रतिशत फिल्म यहां बनती तो 1.50 करोड़ का अनुदान।
कमलनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में हुई जिसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कैबिनेट की बैठक में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म पर्यटन नीति लाने पर चर्चा हुई। यदि मप्र बेस्ड कहानी है तो उस फिल्म को 5 करोड़ तक का अनुदान भी दिया जाएगा।
प्रदेश के भोपाल-इंदौर में आइफा अवार्ड के पहले सरकार ने फिल्म पर्यटन नीति 2020 लाने का प्रस्ताव रखा है। एक फिल्म फेसिलिटेशन सेल बनाई जाएगी जिसके प्रबंध संचालन पर्यटन निगम के अध्यक्ष होंगे। यह सेल आवेदनों के निपटारे की पूरी प्रक्रिया करेगी। इस नीति में फिल्म, टीवी सीरियल और वेब सीरिज के निर्माण के लिए पहली, दूसरी और तीसरी बार अलग-अलग अनुदान मिलेगा।

