कमल नाथ बोले मैं विदा होने के लिए तैयार
छिंदवाड़ा. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ एक बार फिर भावुक नजर आए। बुधवार को छिंदवाड़ा जिले के चौरई विधानसभा क्षेत्र के चांद में ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कमल नाथ ने कहा कि आपने मुझे इतने साल प्यार और विश्वास दिया। अगर कमल नाथ को आप विदा करना चाहते हैं तो मैं विदा होने के लिए तैयार हूं।
मैं अपने आपको थोपना नहीं चाहता। ये तो आपकी मन-मंशा की बात है। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा बहुत मजबूत और आक्रामक प्रचार कर रही है, लेकिन डरिएगा मत। यह इनका दिखावा होता है। आम जनता को आपको समझाना है। किसी का इंतजार मत करिएगा कि इसने मुझे काम करने के लिए नहीं बोला। मुझे विश्वास है कि आप सभी नकुल नाथ को पुन: सांसद चुनेंगे और मुझे भी पुन: सेवा का अवसर देंगे।

