ऑटो चालक को ग्वालियर पुलिस ने किया सम्मानित
ग्वालियर शिवपुरी से 19 जुलाई को बस से ग्वालियर आई महिला के ऑटो में छूटे बैग को ऑटो चालक द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुए लौटाने की घटना को संज्ञान में लेते हुए 21 जुलाई को पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज राजेश हिंगणकर व पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी द्वारा उक्त ऑटो चालक को अपने कार्यालय बुलाकर प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मनित किया गया। ़
इस मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज ने ऑटो चालक को शाबाशी देते हुए कहा कि आपका यह कृत्य आमजनता में उदाहरण पेश करेगा। ज्ञात हो कि 19 जुलाई को शिवपुरी से बस द्वारा ग्वाालियर आई महिला का बैग जल्दबाजी में हरे रंग के सीएनजी ऑटो के अंदर छूट गया था। जिसकी सूचना महिला द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई थी। बैग छूट जाने के कुछ समय बाद ही ऑटो चालक द्वारा उक्त बैग को बस स्टेण्ड चौकी पर जमा करा दिया गया था। जिसे पुलिस द्वारा महिला को वापस कर दिया गया था। कुछ माह पूर्व भी ऑटो चालक द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुए एक व्यक्ति का बैग वापस किया था।

