NewsUncategorized

एमएलबी कन्या स्कूल में पूर्व विधायक एवं कलेक्टर ने बालिकाओं का पुष्पाहारों से किया स्वागत 

पुस्तकों के सैट भी सौंपे 
ग्वालियर – स्कूल चलें अभियान के तहत अप्रैल माह के पहले दिन ग्वालियर जिले के सरकारी स्कूलों में भी प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुए। मुरार स्थित शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रवेशोत्सव में पूर्व विधायक एवं कलेक्टर शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की नव प्रवेशी बालिकाओं का पुष्पाहारों से स्वागत कर उन्हें पाठ्य पुस्तकों के सैट सौंपे।
पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित करें और आत्मविश्वास रखकर लक्ष्य प्राप्ति के लिये कड़ी मेहनत करें। ऐसा करने से सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि ऊँचे सपने देखो और उन्हें हासिल करने के लिये अनुशासन के साथ प्रयास करें।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लगन, मेहनत व समय का सदुपयोग कर आगे बढ़ेंगे तो निश्चित ही आप सब में से कोई आगे चलकर ग्वालियर का कलेक्टर व एसपी बन सकता है। उन्होंने सफलता के मंत्र बताते हुए कहा कि समय का सदुपयोग सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए प्रतिदन सायंकाल आत्म मंथन करें कि आज हमने अपने समय का कहां-कहां उपयोग किया और पढ़ाई में समय का इससे बेहतर उपयोग कैसे कर सकते हैं।
आरंभ में अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार, सहायक संचालक स्कूल शिक्षा पुष्पा ढोंड़ी, राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से आए आशीष भारती तथा विद्यालय के शिक्षकगण व विभिन्न कक्षाओं की बालिकायें मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel best online casinos in new zealand jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş jasminbet jojobet grandpashabet grandpashabet jojobet casibom holiganbet jojobet marsbahis grandpashabet jojobet casibom betpark alobet alobet giriş alobet güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş matbet matbet giriş matbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş