एटीएम कटर गैंग के मामले ग्वालियर पुलिस खाली हाथ, एटीएम काटने में मेवात हर शख्स है एक्सपर्ट
ग्वालियर. मुरैना और ग्वालियर में 1 घंटा 47 मिनट में ताबड़तोड़ एटीएम काट कर नगदी लूटने वाली गैंग की तलाश में ग्वालियर-मुरैना पुलिस हरियाणा की सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। पुलिस को बदमाशों के वापिस लौटने का इंतजार है। पुलिस को यकीन है कि घटना करने वाली मेवाती गैंग है। लेकिन 5 दिन होने के बाद भी ग्वालियर अभी तक खाली हाथ हैे और साथ ही वहां मुरैना, महाराष्ट्र, दिल्ली की पुलिस भी डेरा डाले हुए है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिये पुलिस ने शहर में एटीएम के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस को आशंका है कि बदमाश मौके का लाभ उठाकर फिर घटना को अंजाम दे सकते हैं।
यह है पूरा मामला
5 दिन पहले ग्वालियर और मुरैना में 1 घंटा 47 मिनट में बदमाशों ने SBI के 3 ATM काटने की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें 67 लाख रुपए लूट लिए गए हैं। यहां पहली वारदात ग्वालियर मुरार एमएच चौराहा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM पर रात 2.15 बजे की है। यहां ATM काटकर लगभग 32 लाख रुपए निकाले गए हैं। इसके बाद 3.30 बजे बहोड़ापुर के शब्द प्रताप आश्रम के ATM पर बदमाश पहुंचे और यहां से लगभग 21 लाख रुपए मशीन को काटकर निकाले। इसके बाद तीसरी वारदात मुरैना के जीवाजी नगर में सुबह 4 बजे की है। यहां आखिरी बार बदमाश चार बजे दिखे हैं। यहां ATM काटकर 14 लाख रुपए निकाले गए हैं। यह गिरोह की लास्ट लोकेशन मुरैना टोल के पास नजर आई है। सफेद रंग की क्रेटा कार दिखी थी, लेकिन उस पर एमपी07 की सीरीज का नंबर है, लेकिन वह फर्जी है। गैंग बहुत शातिर है। जिस राज्य से गुजरती है वहां की लोकल नंबर प्लेट लगा लेती है। इससे लोकल पुलिस पूछताछ नहीं करती है।
राज्य में घुसते ही बदल लेते नम्बर प्लेट
इन घटनाओं के पीछे हरियाणा की मेवाती गिरोह है यह तो पुलिस को पूरी आशंका है क्योंकि घटना का तरीका उसकी गैंग का हैं। वर्ष 2022 में एक के बाद एक 3 टीएम इसी तरह से काटे गये एटीएम से 44 लाख रूपये लूटे गये थे। तब भी हरियाणा के नूह मेवात की गैंग थी। इसके मास्टर माइंड खुर्शीद को पुलिस ने हरियाणा हमें शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया था। कुछ दिन बाउ उसकी पूरी गैंग ग्वालियर-झांसी हाइवे से पकड़ी गयी थी। गैंग नम्बर प्लेट इसलिये बदलती थी कि स्टेट की नम्बर प्लेट देखकर पुलिस कम ही जांच पड़ताल करती है। इससे वह आसानी से चैकिंग से निकल जाते हैं।
हर शख्स मेवात में एटीएम काटता है
पुलिस ने फरवरी 2022 में हरियाणा के नूह मेवात से खुर्शीद खां को पकड़ा था। ज बवह पुलिस को गांव के लोगों का विरोध और गोलियों का सामना करना पड़ा था। वहां पुलिस को पता लगा था कि अकेला खुर्शीद और उसकी गैंग ही नहीं नूह मेवाल के हर एक शख्स ऐसा है जो एटीएम काटने में एक्सपर्ट है। यहां एक गैंग नहीं बल्कि कई गैंग सक्रिय है। इसलिये 5 दिन से वहां डेरा जमाये पुलिस के लिये ग्वालियर में वारदात करने वाली गैंग को चिन्हित करना भी बहुंत मुश्किल काम हैं।

