एक घंटे लेट रवाना हो सके पीएम नरेन्द्र मोदी वजह खराब मौसम

ग्वालियर. एमपी के दौरे पर आये पीएम नरेन्द्र मोदी ग्वालियर से वापिसी के दौरान लगभग 1 घंटे के लेट हो गये। दिल्ली के पालम वायुसेना लैडिंग क्षेत्र में वर्षा के चलते उनके विमान का ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन से क्लीयरोंस नहीं मिला। जिसके चलते उनका प्लेन लगभग 1 घंटे से भी अधिक देरी से उड़ान भर सका। मध्यप्रदेश के ऊर्जामंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने इसकी जानकारी दी है।
पीएम नरेन्द्र मोदी शुक्रवार का अशोकनगर के आनंदपुर धाम पहुंचे थे। इसके लिये वह दोपहर लगभग 2 बजे महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिये अशोकनगर जिले के लिये रवाना हुए। अशोकनगर के आनंदपुर धाम में पूजा अर्चना और सत्संग में शामिल हुए और इसके बाद शाम लगभग 6.15 बजे अशोकनगर से वायुसेना के हेलीकाप्टर से ग्वालियर महाराजपुरा एयरबेस पहुंचे।
पीएम मोदी ग्वालियर एयरबेस पर सभी से पांच मिनट की सौजन्य भेंट के बाद विशेष विमान में सवार हो गए। लेकिन दिल्ली स्थित पालम वायुसेना लैंडिंग क्षेत्र में अत्यधिक बारिश के कारण प्रधानमंत्री के प्लेन को क्लीयरेंस नहीं मिला। लगभग 15 मिनट प्लेन में क्लियरेंस का इंतजार करने के बाद PM मोदी प्लेन से बाहर आये और ग्रीन रूम में समय बिताया। इस दौरान मौसम वैज्ञानिकों को मौसम की जानकारी जुटाने के साथ ही पालम एयरवेज पर क्लियरेंस को लेकर पल-पल का अपडेट अधिकारियों के द्वारा लिया जाता रहा था। जब पीएम मोदी के विमान को क्लीयरेंस मिला तो वह लगभग 7:30 बजे ग्वालियर एयर फोर्स स्टेशन से उड़ान भर सके। इस तरह खराब मौसम की वजह से पीएम मोदी को ग्वालियर एयर फोर्स स्टेशन पर लगभग 1 घंटे से ज्यादा समय बिताना पड़ा।

