इनकम टैक्स के चौथे दिन -डायरी में निकले प्रशासनिक अधिकारियों के नाम, डॉक्टरों के मिले ट्रॉजेक्शन

ग्वालियर. आईटी की टीम को तलाशी में 20-30 करोड़ रूपये की हुण्डियां मिली है। जिनकी अभी जांच पड़ताल की जा रही है। बुधवार को अलग -अलग बैंकों के 10 लॉकर खोले गये हैं जिनमें ज्वेलरी मिली है इसके अलावा कुछ नहीं है।
एक डायरी में प्रशासनिक अधिकारियों के नाम निकले
ऑर्चिड टॉवर में जब आईटी टीम तलाशी ले रही थी इस बीच आइटी टीम के अधिकारियों को एक डायरी मिली है। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के नाम निकले हैं। जिसको लेकर अधिकारियों में सनसनी फैल गयी हैं। अभी इस बात की जांच पड़ताल की जा रही है डायरी में लिखे नामों कितना धन का निवेश किया या ट्रॉजेक्शन किया है।
डॉक्टरों ने भी किया ट्रॉजेक्शन
आईटी की टीम को जांच पड़ताल में शहर के ख्यातिनाम डॉक्टरों के नाम के ट्रॉजेक्शन की जानकारी मिली है। जैसे ही डॉक्टरों के नाम ट्रॉजेक्शन खबर डाक्टरों को मिली तो हड़कम्प मच गया है। आयकर विभाग द्वारा की जा रही छापा मार कार्यवाही अब अंतिम रूप ले रही है। 27 ठिकानों पर की जा रही कार्यवाही को खत्म कर काफी टीमें अपने मुख्यालय के लिये रवाना हो गयी है। शहर में एक-दो टीमें बची हुई जो अपनी कार्यवाही कर अंजाम देगी और जिनकी कार्यवाही पूर्ण हो गयी ह ैवह रिपोर्ट तैयार कर अपने कार्यालय में देंगे।
आज दिन भर चली कार्यवाही में आयकर विभाग के अधिकारियों उन किसानों से पूछताछ की है जिनसे इन लोगों जमीन खरीदी थी। कृषि वाली जमीन कितने में खरीदी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है।
गुरूवार को भी जारी रहेगी कार्यवाही
आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया है कि गुंरूवार के दिन भी कार्यवाही जारी रहेगी। छापे की कार्यवाही 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। लेकिन एक-दो ठिकानों पर चल रही कार्यवाही जारी रहेगी।

