इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले 24 घंटे के दौरान बड़ी गिरावट आने के बाद इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी नजर आ रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज (12 दिसंबर, 2022) को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में थोड़ा बदलाव किया है। आज हरिणाया, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई जगह तेल सस्ता हुआ हैं। हालांकि, आज भी तेल कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट नहीं बदले हैं।
इन राज्यों में बदली तेल की कीमते
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज सुबह जारी रेट के अनुसार-
लखनऊ में पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर 96.42 रुपये लीटर बिक रहा है। जबकि डीजल 14 पैसे टूटकर 89.62 रुपये लीटर में मिल रहा है।
गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल 1 पैसे महंगा होकर 96.60 रुपये लीटर और डीजल 1 पैसे चढ़कर 89.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
हरियाणा के गुरुग्राम में भी पेट्रोल 13 पैसे सस्ता होकर 96.97 रुपये लीटर और डीजल 12 पैसे गिरकर 89.84 रुपये लीटर पहुंच गया है।
बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 32 पैसे गिरकर 107.42 रुपये लीटर और डीजल 30 पैसे गिरकर 94.21 रुपये लीटर बिक रहा है।

