इंदौर में प्रदेश के सबसे ज्यादा कोरोना मरीज
इंदौर. मध्य प्रदेश में इस साल 65 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। इनमें भी सबसे ज्यादा 63 प्रतिशत इंदौर में है। इनमें से दो कोरोना पॉजिटिव महिलाओं की मौतें भी इंदौर में ही हुई है। इनमें एक खरगोन की है। हालांकि अधिकारियों ने इन दोनों की मौत का कारण अन्य वजह बताई है। अभी 25 से ज्यादा कोरोना एक्टिव मरीज हैं। इनमें एक मरीज एडमिट है जिस कैंसर है।
सभी एक्टिव मरीजों में हल्के लक्ष्ण है और स्थिति सामान्य है। अधिकारियों का कहना है कि घबराने जैसी स्थिति नहीं है, जबकि हकीकत यह है कि इंदौर में सरकारी अस्पतालों में आरटी-पीसीआर परीक्षण सुविधा नहीं है। ऐसे में मरीजों को जांच के लिए प्राइवेट लैब और अस्पतालों में जांच करानी पड रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक जो 50 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है उन्होंने प्राइवेट लैब में ही जांच कराई है। इस कारण इंदौर में सिर्फ दो सरकारी अस्पतालों में ही आरटीपीसीआर जांच की सुविधा का दावा किया जा रहा है लेकिन वहां भी नहीं हो रही है।

