LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

इंदौर पुलिस ने भाग रहे 2 बदमाशों पर चलाई गोली, 1 किमी पीछा कर घेरा, दोनों बदमाशों 61 मामले दर्ज

मौके पर मिली आरोपियों की पिस्टल

इन्दौर. MG रोड थाना क्षेत्र में दोपहर के वक्त क्राइम ब्रांच और 2 निगरानीशुदा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ हुई। पुलिस नेबताया है कि पहली गोली बदमाशों ने चलाई। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। जिन्हें जख्मी अवस्था में एमवायएच अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया। इमरान उर्फ इम्मू निवासी चन्दन नगर और उसके साथी अकरम उर्फ अक्कू को देर रात सेंट्रल कोतवाली के सामने स्थित क्राइम ब्रांच के थानेे पर पूछताछ के लिये लाया गया था। दोपहर में मौका मिलते ही दोनों ने थाने से भागने का प्रयास किया। दोनों बदमाश को थाने से थोड़ी दूर पर पत्थर गोदाम इलाके में क्राइम ब्रांच ने चारों तरफ से घेर लिया । उन्हें जब सरेंण्डर करने के लिये कहा गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और इसके जबाव में पुलिस को फायरिंग करना पड़ी। जिसमें दोनों के पैरों में गोली लगी।

घटना स्थल पर खून के निशान
इम्मू हिस्ट्रीशीटर बदमाश है
इम्मू के बारे बताया कि यह हिस्ट्रीशीटर बदमाश है िकवह चन्दननगर इलाके का हिस्ट्रीशीटर बदमाश और वह अवैध वसूली, लूट फायरिंग और डकैती योजना, मारपीट और अड़बाजी के उसके खिलाफ कई अपराध दर्ज है। अकरम भी पुराना बदमाश बताया जा रहा है।
डीआईजी हिंगनकर ने बताया कि दोनों चन्दननगन और रावजी बाजार इलाके के नामी बदमाश हैं। दोनों को पूछताछ और डोजियर के लिये थाने लाया गया था। दोपहर में आरोपियों को जब थाने से बाहर ले जाया जा रहा था तब उन्होंने भागने का प्रयास किया।

दोनों बदमाशों पर 61 से अधिक अपराध दर्ज हैं
डीआईजी क्राइम के अनुसार दोनों आरोपियों पर 61 से अधिक अपराध दर्ज है। जिनमें 5 मामले 307 के हैं। दोनों पर चार-बार रासुका की कार्यवाही हो चुकी है। पुलिस दोपहर 11.30 बजे से 12 बजे के बीच इनका भागना बता रही है। हालांकि पुलिस की थ्योरी सवालों के घेरे में है।

बहन ने उठाए एनकाउंटर पर सवाल

एक आरोपी ईमू की बहन शबाना ने पुलिस एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। बहन का कहना था कि वह 12:00 बजे थाने में मिलकर आई थी। बहन का आरोप है कि उस पर पुलिस वाले पिस्टल रखने की बात कह रहे थे और अन्य आरोपियों को पकड़वाने की बात कर रहे थे। शबाना ने कहा कि पुलिस उसे तीन दिन पहले घर से उठाकर ले गई थी। पुलिस ने इमरान से कहा था कि उसने पुलिस का काम नहीं किया। तीन दिन से वह थाने में बंद था। उसके साथ मारपीट की गई। उसने पुलिस का काम करने से मना किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *