LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

इंजीनियर के निवास ईओडब्ल्यू के छापे में 3 कारें, 4 हजार फीट का प्लॉट, 1.50 लाख नगदी सहित कई फाईलें जब्त

इन्दौर. देवास में पदस्थ टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग के मानचित्रकार विजय दरियानी के घर ईओडब्ल्यू उज्जैन ने गुरूवार को छापा मार कर कार्यवाही को अंजाम दिया। इसमें करोड़ों रूपये की अवैध संपत्ति, 3 कारें और लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये नगदी जब्त किये हैं। इन्दौर के आवास से टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग की कुछ फाइलें और नक्शे भी मिले हैं। ग्राम निवेश के एक पूर्व अधिकारी गोयल और टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग के संयुक्त संचालक मुदगल से भी तार जुड़ने की बात की जा रही हैं।
उज्जैन ईओडब्ल्यू की टीम ने एसपी दिलीप सोनी के नेतृत्व में दरियानी के देवास, इन्दौर के आशीष नगर में घर पर कार्यवाही की बताया जाता है। अभी दरियानी के गुरूकृपा रीजेंसी और कल्पना लोक स्थित फ्लैट के साथ ही माउंटवर्ग कॉलोनी स्थित निवास पर भी कार्यवाही जारी है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में गोपनीय शिकायत के बाद जानकारी निकालकर उस पर काम किया गया हैं।
ऐशोआराम का मिला सामान
प्रारंभिक जांच में ही करोड़ों रूपये की संपत्ति और घर में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब ऐशो आराम के कई साधन मिले हैं। झूम मॉल में एक दुकान, नायता मुण्डला में 4000 फीट का प्लॉट, बंगाली स्थिति संपत्ति की जानकारी मिली है और इसके साथ ही उनके यहां से 3 कारें और कुछ नगदी व ज्वेलरी के साथ खाते की डिटेल भी निकली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş