अरबिंद केजरीवाल का दिल्ली सीएम पद छोड़ने का ऐलान, बोले- दो दिन में दूंगा इस्तीफा, सिसोदिया भी पद नहीं लेंगे, पार्टी एमएलए नया सीएम चुनेंगे
अरबिंद केजरीवाल का दिल्ली सीएम पद छोड़ने का ऐलान, बोले- दो दिन में दूंगा इस्तीफा, सिसोदिया भी पद नहीं लेंगे, पार्टी एमएलए
नया सीएम चुनेंगे
नई दिल्ली. दो दिन पहले 13 सितम्बर जमानत पर जेल से बाहर आये अरबिंद केजरीवाल ने रविवार को कहा है कि वह 2 दिन में सीएम पद इस्तीफा दे देंगे। केजरीवाल आम आदमी पार्टी के कार्यालय में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुझ पर बेईमानी, भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं। अब जनता की अदालत में मेरी ईमानदारी का फैसला होगा।
2-3 दिन में विधायकों की बैठक में नया सीएम चुना जायेगा। चुनाव तक मैं सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। केजरीवाल ने कहा है कि मनीष सिसोदिया पर भी वहीं आरोप है जो मुझ पर है। उनका भी यहीं सोचना है िकवह भी पद नहीं रहेंगे। चुनाव जीतने के बाद ही पद संभालेंगे।
इस्तीफे के मायने, 3 बातें…
CM के पावर नहीं: दिल्ली शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल 177 दिन बाद जेल से जमानत पर बाहर आए। सुप्रीम कोर्ट ने शर्त रखी कि वो CM ऑफिस नहीं जाएंगे और ना ही किसी फाइल पर साइन करेंगे। यानी जेल से बाहर आने और मुख्यमंत्री रहते हुए भी उनके पास पावर नहीं रहा। सरकार कैबिनेट भरोसे चलेगी।
5 महीने का कार्यकाल बचा: दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल फरवरी 2025 में खत्म हो रहा है। यानी सरकार के पास चुनाव में सिर्फ 5 महीने ही बचे हैं। इस दौरान सरकारें लोकलुभावन चुनावी फैसले लेती हैं। केजरीवाल कोर्ट की शर्तों में बंधे। जेल से छूटने के बाद केजरीवाल के साथ सिंपथी है। दो-तीन महीने पहले दिल्ली में चुनाव की मांग कर केजरीवाल इस सिंपथी को भुनाना चाहेंगे।
भाजपा ने इस्तीफा मांगा था, उसका भी जवाब दे सकेंगे: दिल्ली शराब नीति केस में नाम आने और गिरफ्तारी के बाद से ही भाजपा के नेता अरविंद केजरीवाल से मुख्यमंत्री पद छोड़ने की मांग कर रहे हैं। केजरीवाल ने अब इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। अब वे भाजपा नेताओं के हर हमले का जवाब सकेंगे कि मैंने तो इस्तीफा दे दिया।

