ICICI प्रूडेंशियल में चोरी कर लैपटॉप ले गये, धमकी भरा पत्र छोड़ा, 2 लाख रूपये की डिमांड की
ग्वालियर. इंस्ट्रियल क्रेडिट एंड इनवेस्टमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (ICICI) प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के कार्यालय में एक अनोखी तरह की चोरी हुई है। चोरों ने रात 12.53 बजे ताला तोड़कर अन्दर घुसकर 2 लैपटॉप CCTV और DVR डिटेल वीडियो रिकॉर्डर चोरी कर ले गये हैं। इसके साथ ही कार्यालय के हेड की टेबिल पर एक धमकी भरा पत्र छोड़कर गये है।
पत्र में लिखा है कि इस चोरी का कारण गार्ड मुहैया कराने वाली कम्पनी सिम्स और सनराइज है। यहां के कर्मचारी, भर्ती हुए नये-नये लड़कों दारू के लिये पैसे मांगते हैं। सिगरेट मंगवाते है। काम निकल जाने के पर हटा देते हैं। ऐसी शिकायत मुंबई हेड ऑफिस भेजी है। सिम्स और सनराइज का अब पूरा पैसा नहीं मिलेगा। तुम्हारे पास 24 घंटे का समय है। 2 लाख रूपये का इंतजाम कर लो।
तुम्हारे लैपटॉप सोमवार की रात 8 बजे से पहले मिल जायेंगे। यह 2 लाख रूपये प्लास्टिक की पन्नी में पैक कर एनएय-46 घाटीगांव वाले लिख खम्भे के पास जाना। रात 9 बजे तक पैसे नहीं आये तो समझ लेना। चोरी की घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात सिटी सेंटर की है। पुलिस ने मामला जांच में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का ऑफिस सालासर मॉल के पास है। यहां मनोज गोयल ऑफिस हेड हैं। यहां रविवार सुबह 7.30 बजे जब सिक्युरिटी गार्ड ऑफिस पहुंचे, तो देखा कि ताला टूटा पड़ा था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सिक्युरिटी गार्ड को समझते हुए देर नहीं लगी कि अंदर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। तत्काल मामले की सूचना ऑफिस हेड मनोज गोयल को दी गई। वह स्पॉट पर पहुंचे और विश्वविद्यालय थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ पहुंची और बैंक के अंदर जाकर चेक किया। अंदर ऑफिस के दो लैपटॉप, CCTV कैमरों की DVR सहित अन्य सामान चोरी हुआ था। अभी पुलिस अंदर जांच कर रही थी कि तभी ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस सिटी सेंटर ब्रांच हेड के टेबल पर एक धमकी भरा लेटर रखा मिला है। जब लेटर को बैंक अधिकारी व पुलिस अफसरों ने पढ़ा, तो वह भी दंग रह गए।
रात 9 बजे तक मांगे दो लाख रुपए
धमकी भरे पत्र में चोरी करने वालों ने धमकी दी थी कि सुरक्षा गार्ड मुहैया कराने वाली कंपनी सिम्स व सनराइज के सुपरवाइजर दो लाख रुपए लेकर उनके बताए स्थान (एनएच-46) पर रखते है तो कंपनी के लैपटॉप सोमवार रात 8 बजे तक वापस कर देंगे। रुपए ना देने की स्थिति में वह रविवार-सोमवार की दरमियानी रात आकाश कोचिंग के ताले चटका देंगे। धमकी भरा पत्र मिलते ही पुलिस ने पत्र जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

