Latestराज्यराष्ट्रीय

अमेरिका ने किया B-21 बॉम्बर का खुलासा, दुनिया में कहीं भी मचा सकता है तबाही

नई दिल्ली. संयुक्त राज्य अमेरिका ने B-21 रेडर स्टील्थ बॉम्बर का अनावरण किया है, जो दुनिया का पहला छठी पीढ़ी का विमान है। इसको जल्द ही अमेरिकी वायु सेना को दिया जाएगा। इस बॉम्बर को नॉर्थरोप ग्रम्मन ने विकसित किया है। इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैथी वार्डन का कहना है कि नॉर्थरोप ग्रम्मन की टीम भविष्य को देखते हुए विज्ञान को आगे बढ़ाने वाली टेक्नोलॉजी बनाती है।

बी-21 दशकों तक चलने वाला एयरक्राफ्ट
उनका कहना है कि बी-21 रेडर टेक्नोलॉजी में एक नए युग को परिभाषित करता है। इसके साथ ही ये अमेरिका को भी मजबूत करने का काम करेगा। कैलिफोर्निया में हुए समारोह में अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि बी-21 दशकों तक चलने वाला एयरक्राफ्ट है। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया है कि बी-21 बॉम्बर थिएटर बेस्ड नहीं होगा। किसी भी लक्ष्य को मारने के लिए इसे लॉजिस्टिक सपोर्ट की जरूरत नहीं होगी। सबसे बड़ी बात कि इसका पता लगाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

बी-21 बॉम्बर की खासियत
इसके साथ ही ऑस्टिन ने ये भी कहा है कि बी-21 बॉम्बर अब तक का सबसे अधिक रखरखाव योग्य बॉम्बर होगा। इसको पारंपरिक और परमाणु दोनों प्रकार के गोला बारूद को सटीक मार के लिए विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि ये विमान सहयोगियों और भागीदारों के साथ एकीकृत करके खुफिया जानकारी भी जुटाने में सक्षम होगा।

मेडल ऑफ ऑनर रेडर के नाम पर एयरक्राफ्ट का नाम
नॉर्थरोप ग्रम्मन ने एक बयान में बी-21 रेडर को अमेरिकी वायुसेना के लिए रीढ़ बताया है। इसकी छठी जनरेशन में जानकारी जुटाने, छिपकर वार करने जैसी क्षमताएं होंगी। अमेरिकी सैन्य इतिहास में यह मील का पत्थर साबित होने वाला है। इस एयरक्राफ्ट का नाम भी इसके उपनाम “रेडर” के नाम पर रखा गया है, जो 1942 के डुलबिटल रेड से लिया गया है, जिसमें द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान टोक्यो और जापानी द्वीपों के खिलाफ पहले हमले में लेफ्टिनेंट कर्नल जेम्स डुलबिटल ने सेना का नेतृत्व किया था। नॉर्थरोप ने कहा, डुलबिटल रेडर्स की बहादुर भावना बी-21 रेडर के नाम के पीछे की प्रेरणा है। बमबारी के दौरान डुलबिटल के सभी विमान नष्ट हो गए, लेकिन वह अंत तक मोर्चे पर डटे रहे। उन्हें मेडल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया और संयुक्त राज्य अमेरिका लौटने पर उन्हें ब्रिगेडियर जनरल के रूप में प्रोमोशन दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel alobet alobet giriş betcio betcio giriş betcio betcio giriş holiganbet giriş holiganbet jojobet jojobet giriş meritking meritking giriş madridbet madridbet giriş meritking giriş meritking pashagaming pashagaming giriş jojobet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş best online casinos in new zealand casibom casibom giriş casibom güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş betcio betcio giriş alobet alobet giriş atlasbet atlasbet giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming pashagaming giriş madridbet madridbet giriş kingroyal kingroyal giriş holiganbet holiganbet giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş jojobet jojobet jojobet holiganbet jojobet holiganbet jojobet giriş holiganbet grandpashabet grandpashabet grandpashabet cratosroyalbet radissonbet gameofbet romabet