अपर आयुक्त अरबिंद सक्सैना को चेकिंग में 56 सीटर बस में मिली 70 सवारियां, बस को जब्त कर थाने में रखवाया
ग्वालियर. हाइवे पर यात्रियों से ओवरलोड दौड़ रही बसों की धरपकड़ का अभियान 7 दिन बाद फिर परिवहन विभाग ने शुरू कर दिया है। मंगलवार को अधिकारियों ने एक बार फिर सड़कों पर उतरे। झांसी रोड़ पर एक बस को रोककर चेक किया गया हैं। बस 56 सीटर थी। लेकिन उसमें 70 यात्री सवार मिले हैं। तत्काल बस को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
म्ंागलवार को अपर परिवहन आयुक्त प्रर्वतन अरबिंद सक्सैना ने बस चैकिंग में 5 बसें ऐसी मिली, जिनके पास फिटनेस या अन्य कमियां थी। इन पर चालान की कार्यवाही की गयी है। परिवहन की टीमों के सड़कों पर चेकिंग का पता चलते ही बस संचालकों ने बसों में सीट क्षमता के आधार पर ही यात्री बैठाकर गाडि़यां चलाई हैं।
क्या है पूरा मामला
मंगलवार को सुबह से शाम तक परिवहन विभाग के अपर आयुक्त अरबिंद सक्सेना की मौजदूगी में परिवहन अधिकारी हाइवे से गुजरने वाली बसों की जांच करने जौरासी बिलौआ हाइवे पर जा पहुंचे। हाइवे पर चैकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान ग्वालियर से दतिया जा रही सवारी बसों में क्षमता से अधिक यात्री सवारी मिलने पर उसे जब्त कर लिया गया। बस में 56 सीट पर 70 सवारी भरी थीं, लेकिन यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिये बस को डबरा थाना पहुंचाया गया। चैकिंग के दौरान ही एक बस की फिटनेस मौके पर ही रद्द कर दी गयी। फिटनेस रद्द की गयी बस में इमरजेंसी गेट व मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन होता नहीं मिला। चेकिंग दल में ग्वालियर आरटीओ एसपीएस चौहान, श्योपुर आरटीओ अशोक बाबू कैबरे, आरटीआई राजेन्द्र सोनी, उड़नदसता प्रभारी विमित गुप्ता व परिवहन अमले के कई कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना था कि सीधी में बस हादसे के बाद से लगातार परिवहन विभाग सड़कों पर बसों की चेकिंग कर रहा है।

