अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर विप्रा ब्राह्मण महिला मंच द्वारा किया जायेगा सम्मान
ग्वालियर. विप्रा संगनियों द्वारा महिला दिवस का कार्यक्रम मनाया गया विश्व की हर महिला के सम्मान में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है हम सभी जानते है कि दुनिया महिलाओं के बिना नहीं चल सकती है यह उनके प्रयासों की सराहना करने का दिन है भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस स्वंत्रता सेनानी और भारत कोकिला कही जाने वाली सरोजिनी नायडू के जन्मदिन 13 फरवरी उनकी याद में मनाया जाता है विप्रा ब्राह्मण महिला मंच द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया और कुछ आकर्षक खेल भी खेले गए यह कार्यक्रम श्रीमती मनीषा शुक्ला के निवास पर किया गया जिन महिलाओं का सम्मान विप्रा ब्राह्मण महिला द्वारा किया गया ।
राष्ट्रीय कवित्री श्रीमती रेनू उपाध्याय, मेजर डॉ .श्रीमती ज्योति उपाध्याय, महिला तहसीलदार श्रीमती शारदा पाठक, महिला नायब तहसीलदार श्रीमती सुनील शर्मा, कानूनी सलाहकार श्रीमती मनीषा शुक्ला, राष्ट्रीय खिलाड़ी श्रीमती रश्मि पवार, अनुपयोगी सामान से साजसज्जा का सामान बनाने वाली महिला श्रीमती एनी त्रिपाठी इसी बीच कार्यक्रम का संचालन दीप्ति शर्मा द्वारा किया गया और अंत में कार्यक्रम का आभार उमा चतुर्वेदी जी के द्वारा किया गया और इसी बीच कार्यक्रम की समाप्ति की गई।कार्यक्रम में उपस्थित विप्रा संगनिया,श्रीमती डॉ राजरानी शर्मा, ज्योति शर्मा, रश्मि त्रिपाठी, वंदना शर्मा, गीता शर्मा, डॉली दीक्षित, कमलेश शर्मा, सारिका शर्मा, रंजना शर्मा, नीलम शुक्ला, निधि भार्गव, सुमन तिवारी, नीतू उपमन्यु, सीमा दुबे पल्लवी शर्मा, पूजा चौरसिया, पिंकी शर्मा, रमा तिवारी,पूजा शर्मा, रेनू उपमन्यु, मंजू शर्मा, पुष्पा मिश्रा आदि विप्रा संगनिया उपस्थित रही ।

