कश्मीर में पुलिसकर्मियों पर ग्रेनेड से हमला, एक महिला की मौत, 22 से ज्यादा घायल
जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकी हमले की सूचना मिली है। श्रीनगर के अमीरा कदल मार्केट में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड से हमला किया। इस दौरान हमले में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक पुलिसकर्मी सहित 22 लोग घायल हो गए है। जिसके बाद सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश की जा रही है।

