LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

अघोषित बिजली कटौती से अपनो के निशाने पर आए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर

ग्वालियर. भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढी हुई है, शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों के लोग भी खासे परेशान है ऐसे हालात में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह सिंह तोमर अपनों के बीच ही घिरते दिखाई दे रहे है। भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने ट्वीट कर प्रदेश में बिजली संकट की बात कही इस पर मंत्री ने ऊर्जा मंत्री ने अपने बचाव में कहा कि अब बहुत परिवर्तन आ चुका है।
क्या बोले अजय विश्नोई
पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने ट्वीट कर लिखा है कि प्रदेश का विद्युत उपभोक्ता परेशान है। विशेष तौर पर ग्रामीण उपभोक्ता, घरेलू और कृषि दोनों ही बिजली परेशान कर रही है। ट्रांसफॉर्मर बार-बार जल रहे है बदलने में देरी होती है। विद्युत मंडल ने 2 साल से नए ट्रांसफार्मर खरीदे नहीं है। भाजपा विधायक द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद इस मुद्दे पर सियासत गर्मा गई है और ऊर्जा मंत्री निशाने पर आ गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming pashagaming maximcasino pashagaming superbetin superbetin matbet matbet giriş