VRJ कॉलेज की छात्राओं ने कुलपति के बंगले का किया घेराव, छात्रा आकांक्षा यादव हुई बेहोश

ग्वालियर. विजयाराजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी के बंगले के मुख्य द्वार पर धरना दे रहे हैं छात्राओं का आरोप है पिछली जीवाजी विश्वविद्यालय प्रशासन ने साइंस कॉलेज छात्र-छात्राओं को निशाना बनाया था इस बार वीआरजी की बीकॉम द्वितीय वर्ष की 1300 में से 900 छात्राओं को दो से तीन विषयों में 0-0 नम्बर देकर फेल कर दिया था इस बार इन्होंने हमको निशाना बनाया है। हमारी मांग है री-वॅल्यूशन कराया जाये। इसलिये हम एक सूत्रीय मांग को लेकर हम परीक्षा नियंत्रक राजीव मिश्रा, कुलसचिव अरूण चौहान से मिलने के बाद ही हमें निराशा हाथ लगी। हम लोग परेशान होकर मजबूरी कुलपति का बंगला घेरने के लिये आये है।इस मौके पर एसडीएम अनिल राघव, टीआई उपेन्द्र छारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहें।
सुबह 11 बजे से बैठे है हमारा रिजल्ट री-वॅल्यूशन कराया जाये
भारी पुलिस बल के बीच हम सभी छात्र-छात्रायें भूखे प्यासे सुबह 11 बजे बैठे हुए। यह हमारी मांग मानने को तैयार नहीं है। सरकारी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को फेल कर करते हैं और प्रायवेट कॉलेज के छात्र-छात्राओं को पास करते है। प्रायवेट कॉलेज के किसी छात्र-छात्रा के 0 नम्बर हो तों हमें बताये।
धरनास्थल पर बेहोश हुई छात्रा
उमस भरी गर्मी में सुबह 11 बजे छात्र-छात्रायें कुलपति निवास पर एक ही सूत्रीय मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। इसमें वीआरजी टॉपर आकांक्षा यादव बेहोश हो गयी। जिस पर छात्राओं द्वारा पानी का छिड़काव करने पर होश में आयी।
एनएसयूआई के अध्यक्ष पारस यादव ने बताया कि हमें कलेकटर महोदय का फोन आया तो हम अभी थोड़ी देर में कलेक्टर कार्यालय पहुंचने वाले हैं हम वहीं पर अपनी मांग रखेंगे।

