वर्षा रूकी तो दिखाई दी बर्बादी की तस्वीर, टूटी सड़कें, अभी भी उफान रहीे नदियां, कई गांवों का संपर्क टूटा
भिण्ड. वर्षा थमने के 24 घंटे के बाद अब बर्बादी की तस्वीर दिखाई देखने लगी है। घरों में पानी भरने से बेघर हुए परिवार 3 दिन से खाने के लिये परेशान है। उनकी गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया है। वह अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लिये हुए हैं। वहीं अंचल में नदियों अभी भी उफान पर चल रही हैं। कई जगह पुल और रपटों तक पानी पहुंचने के कारण 100 गांवों का संपर्क कट गया है।
पानी में फंसे ग्रामीणों को सेना और एसडीआरएफ रेेस्क्यू कर राहत शिविरों में पहुंचा रही है। जहां उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी की गयी है। कई क्षेत्रों में अभी तक बिजली बहाल नहीं हो सकी है। तो कई निचली बस्तियों व घरों में अभी भी पानी भरा हुआ है।डबरा शहर में नंदू का डेरा, चीनौर रोड, जेल रोड पर पानी तो कम हुआ है। लेकिन अभी भी घरों पानी भरा हुआ है। वहीं ग्राम पंचायत पवाया के मानपुरा के डेरा पर नदियों से चारों तरफ से घिरे 12 लोगों को सेना द्वारा रेस्क्यू कर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
मानपुरा में फंसे लोगों को सेना ने बचाया

रायसेन : बोरास पुल से उतरी नर्मदा, गाडरवारा मार्ग 41 घंटे बाद शुरू

जमीन धंसने से कई जगह सड़कें टूटीं
बारिश से कई जगह जमीन धंसने से सड़कें टूट गईं। सड़कों में 5 से 12 इंच तक के गड्ढे हो गए हैं। सबसे बुरा हाल शहरी झांसी रोड, सचिन तेंदुलकर मार्ग और हुरावली मार्ग का है।बरगी बांध के डेम खोले जाने के बाद नर्मदा नदी उफान पर है। बोरास पुल से शाम 6 .30 बजे करीब 2 फीट पानी नीचे उतरने पर 41 घंटे बाद उदयपुरा-गाडरवारा मार्ग शुरू हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर पुलिस के जवान तैनात है, जो लोगों को नदी की तरफ जाने से रोक रहे हैं।

