तरन तालाब फूटने से पॉवर हाउस में पानी भरने विद्युत सप्लाई बंद
दतिया. 36 घंटे हुई लगातार वर्षा से शहर के तालाब ओवर फ्लो हो गये है। जिस वजह से शुक्रवार की शाम को तरन तालाब फूट गया और पानी तेजी से लाला के तालाब में जाने लगा। पानी की आवक होने पर लाला का ताल ओवर फ्लो हो गया। जिसका पानी तालाब किनारे बसी निचली बस्ती से होते हुए। ठण्डी सड़क स्थित पॉवर हाउस में एकत्र होने लगा है। पॉवर हाउस में पानी जमा होने की वजह इलाके की बिजली सप्लाई बन्द की गयी है।
वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने तुरंत निचली बस्तियों को खाली करवाया है। नगरपालिका एनडीआरएफ के साथ प्रशासन और पुलिस की टीमें पानी की निकासी को बंद करने में जुटा हुआ है। नगरपालिका के अनुसार लगभग 2 से अधिक मकानों को खाली कराया गया। वहीं दावा किया जा रहा है। कि जल्द स्थिति को कन्ट्रोल कर लिया जायेगा।

